अगर जमीन में गाड देंगे तो भी

 अगर जमीन में गाड देंगे...तो भी !!!

( लेखांक : - २१३० )


विनोदकुमार महाजन

-----------------------------

सत्य...,

सत्य में इतनी जबरदस्त शक्ती होती है की...अगर सत्य को जमीन में भी दफनाया जायेगा... तो भी एक दिन जमीन को भी फाडकर सत्य बाहर निकल आयेगा !


और ठीक इसी तरह से सत्यवादीयों के इरादे अगर बूलंद होते है...तो...

निरंतर चल रही सत्य की लडाई में जबरदस्त जीत हासील भी हो सकती है !


इसमें परेशानीयाँ हो सकती है,अनेक मुसिबतों का सामना भी करना पड सकता है,स्वकीय और समाज द्वारा प्रताडना,अपमान भी झेलने पड सकते है !

निरंतर आत्मक्लेश का भी सामना करना पड सकता है !

बारबार अनेक प्रकार के जहर भी हजम करने पड सकते है !


मगर फिर भी,...सत्य परेशान हो सकता है...मगर पराभूत नहीं !


मगर सत्य की जीत के लिए,

हमारे हौसले बूलंद होने चाहिए !

मन में जबरदस्त आत्मविश्वास चाहिए !

आसमान छूने की जबरदस्त कल्पनाशक्ती भी चाहिए !

उंची उडान भरने के इरादे भी चाहिए !

अथक प्रयत्नवादी भी रहना नितांत आवश्यक होता है !

अंतीम मंजिल मिलनेतक निरंतर,अथक प्रयास भी जारी रखने चाहिए !

और साथ में जीत की तगडी रणनीती भी चाहिए !


तो नामूमकीन क्या है ?


आज संपूर्ण वैश्विक स्तर पर नजर डालेंगे तो क्या दिखाई देता है ?

सत्य भयंकर परेशान है! सत्यवादी भी परेशान है !


और हल ?

ना के बराबर है !


अध्यात्म, ईश्वरी सिध्दांतों को थोडा दूर रखकर,भौतिक मानवप्राणी का अवमुल्यन करेंगे तो क्या दिखाई देता है ?


चारों तरफ से आज सत्य और सत्यवादी परेशान है !

असत्य ने सत्य का मुखौटा धारण किया है,और सत्य को परेशान ही नही अपितु सत्य को दबाने की,जमीन में दफनाने की,निती निरंतर जारी है !


" आधे ...अधुरे " तत्वज्ञानीओं ने और कुदरत के कानून के खिलाफ चलनेवालों ने,जमीन के निचे से तगडी रणनीती बनाकर वैश्विक जीत का निरंतर प्रयास जारी रखा है !

और लगभग विश्व के अनेकों भू प्रदेशों पर कब्जा जमाने की आज भी रणनीती जारी है !

और ईश्वरी सिध्दांतों का नामोनिशाण मिटाकर,हैवानी सिध्दांत बढाने की,तथा हैवानियत को बढावा देने की लगातार कोशिसें भी जारी रखी है !


मतीतार्थ समझ लो !!!


और इसकी वजह से अनेक भू भागों पर संस्कृती का,मठ - मंदिरों का,ईश्वरी सिध्दांतों का नामोनिशाण मिटाने की कोशीश लगातार जारी है !


सत्य पर,सत्य वादीयों पर,कुदरत के कानून पर हमले करना,दूसरों की संस्कृती का नामोनिशाण मिटाने का तथा उसे दफनाने का निरंतर प्रयास करना, ऐसी विनाशकारी शक्तियों द्वारा सदियों से जारी है !

हैवानियत बढाने का ,सत्य को मिटाने का," उनका " अनुभव भी और हौसले भी भयंकर होते जा रहे है !


मानवता प्रेमी संपूर्ण विश्व मानव को,ईश्वरी सिध्दांतों को स्विकारनेवालों को इसपर गहराई से चिंतन,मनन करना होगा !

और एक शक्तिशाली वैश्विक व्यासपीठ बनाकर, एक उद्देश्य से प्रेरीत होकर...हैवानियत का और राक्षसी, आसुरीक सिध्दांतों का जमकर विरोध करना होगा !


इसी विषय के अनुकूल में, मैं मोदी सरकार के,संस्कृती पुनर्निर्माण के अनेक अथक प्रयासों का,बुलंद इरादों का, अथक परीश्रम का आत्मा से आभार व्यक्त करता हुं !


राममंदिर निर्माण, काशीविश्वनाथ मंदिर, उज्जैन जैसे अनेक स्थानों के पुनर्निर्माण द्वारा,मरे हुए और हारे हुए समाज की चेतना जागृती का अभियान इसी माध्यम से निरंतर जारी है !

अभी अभी मोदी सरकार ने विदेशों में फैली सनातन संस्कृति का पुनर्निर्माण और पुनर्जागरण का माहौल जबरदस्त तरीकों से आगे बढाने का कदम उठाया है !


अंगार कोट के पुनर्निर्माण का उदाहरण इसके लिए काफी दिशा निर्देश करता है !


मैं ...

ऐसी जबरदस्त वैश्विक मुहिम में मोदी सरकार के साथ एक जबरदस्त तगडी रणनीति बनाकर, कार्य आगे बढाना चाहता हुं !


अपेक्षा है की,इसी विषय पर मुझे मोदी सरकार द्वारा ,वैश्विक स्तरपर संपूर्ण सहयोग तथा समर्थन प्राप्त होगा ऐसी आशा करता हुं !


हमें ज्ञात होना जरूरी है की,

सदीयों से हमारी आवाज, हमारा सत्य ,कुछ अराजक तत्वों द्वारा,जमीन में दफनाने की कोशिश की गई है !


मगर एक बात तो सभी को स्विकारनी ही होगी !

जितनी सत्य को दबाने की कोशिश की जाती है...उतना सत्य दिनबदिन शक्तिशाली बन जाता है ! और एक जबरदस्त शक्ति के रूप में एक दिन उभरकर ही आता है !


जीस प्रकार से आज हिंदुत्व संपूर्ण विश्व में तेजीसे उभरते हुए आगे बढ रहा है !


भूतकल में,हमारे आदर्श सनातनी सिध्दांत, हमारी आदर्श संस्कृति, हमारे आदर्श ईश्वरी सिध्दांत, हमारा सत्य,हमारे पवित्र क्षेत्र, हमारे मठ - मंदिर अनेक जगहों पर जमीन में दफनाए गये है !

आज भी ऐसी कोशिश लगातार जारी है !


मगर सत्य तो सत्य ही होता है !

जो ईश्वर के ह्रदय से निर्माण होता है !

और असत्य ?

हैवानों के आसुरिक आचरण से,उन्माद से,और हाहाकार से,अनन्वित अत्याचार से, आगे बढाया जाता है !

और असत्य का कोई सिध्दांत भी नहीं होता है !

असत्य आखिर असत्य ही होता है !

और असत्य कभी भी जीतता नही है !

मगर जीतने की लगातार कोशिश जरूर करता है !


हम देखेंगे तो,यह दिखाई दे रहा है की,

सदीयों से सत्य पिछे हटता जा रहा है ! जमीन में दफनाया जा रहा है !

असत्य द्वारा सत्य पर और सत्यवादीयों पर भयंकर शातिर दिमाग से हमले आज भी जारी है !


फिर भी ,मैं दावे के साथ कहता हुं की,

एक दिन ऐसा आयेगा...

जीस दिन सत्य जीतेगा !

सत्य की संपूर्ण जीत होगी !

जमीन में दफनाए गये मठ - मंदिर भी एक दिन जरूर उपर उठकर आयेंगे ही आयेंगे !

और फिरसे संपूर्ण विश्व पर संस्कृति का पुनर्निर्माण होकर ही रहेगा !


क्योंकि सत्य आखिर सत्य होता है !

जो कभी मरता नही है !


और आज...हमारे... मोदी सरकार के,

सत्य की जीत के ,सनातन के पुनर्उत्थान के,

अथक प्रयास और बुलंद इरादे भविष्य में जरूर इतिहास का पुनर्निर्माण करने में ,सत्य की अंतिम जीत करने में सक्षम रहेंगे !


भविष्य में,

आर.एस.एस.का भी संस्कृती पुनर्निर्माण कार्य में वैश्विक स्तर पर भारी मात्रा में योगदान रहेगा !

इस्कॉन जैसे आध्यात्मिक संगठन भी विश्व में सत्य की अंतीम जीत के लिए,तथा संस्कृती पुनर्निर्माण के कार्यों में बढचढकर यशस्वी रणनीती बनायेंगे ! और लोगों के सहयोग से आध्यात्मिक क्रांती द्वारा, शांती का बिगुल बजायेंगे ! जो प्रयास हिंदुजागरण के साथ,वैश्विक परिवर्तन में सहयोग करेगा !


अब और एक महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान आकर्षित करना चाहता हुं,

इसके साथ ही संपूर्ण हिंदुस्तान भर में भी आक्रमणकारियों ने अनेक जगहों पर हमारे पवित्र प्रार्थनास्थानों पर,अवैध और गैरकानूनी रूप से कब्जा जमाया हुवा है ! जो हमारे संस्कृति पर किए गये आक्रमण का कलंक लगा हुवा है ! फिरसे इसे गौरवान्वित करने की सख्त जरूरत है !

और भविष्य में ऐसा होनेवाला भी है !


एक दिन सत्य जमीन फाडकर सामने आ ही जायेगा, और हमारे अनेक मंदिरों का तथा आदर्शों का पुनर्निर्माण होकर ही रहेगा !


अनेक शहर,गली, गाँवों को भयंकर अत्याचारी,क्रूर आक्रमणकारियों के,रक्तपिपासु आक्रमणकारीयों के, नाम दिए गये है...जो हमारे स्वाभिमान पर की गई एक गहरी चोट है !


भविष्य में ऐसे आक्रमणकारियों के नाम भी हटाये जायेंगे !


एक दिन जरूर ऐसा आकर रहेगा, की हमारा गौरवान्वित इतिहास फिरसे लिखा जायेगा !

क्योंकि असत्य का नकली मुखौटा जब सामने आता है, उसी दिन सत्य की अंतीम जीत भी पक्की तय होती है !


और सत्य की संपूर्ण जीत का समय भी नजदीक ही है !


ईश्वरी सिध्दांतों पर चलनेवालों को अनेक प्रकार की सिध्दियां प्राप्त होती है !

और उसी सिध्दीयों के अनुसार उज्वल भविष्यकाल देखने की दिव्यदृष्टि भी मिल जाती है !


इसी दिव्य दृष्टि के अनुसार हमारे अनेक आदर्श धर्म ग्रंथों का निर्माण भी हुवा है !

ठीक इसी प्रकार से,भविष्य में संपूर्ण विश्व में सत्य के अंतीम जीत की,तथा संस्कृती पुनर्निर्माण की रणनीती बनाकर, उसीमें कामयाबी हासील की जायेगी !

और हिंदुत्व का अर्थात सत्य का और सत्य सनातन का डंका सारे धरती पर फिरसे गूंज उठेगा !


इसीलिए विश्वास रखिए की,

एक दिन ऐसा भी आयेगा की,

जमीन में जो भी सत्य गाड दिया गया है, जिसके अनेक प्रमाण आज मिल रहे है...वह सत्य स्वयंप्रकाश से उपर उठकर आयेगा ही आयेगा !


और संपूर्ण विश्व में सनातन का राज्य आयेगा !


और यह दिन भी दूर नहीं है !

ईश्वरी कृपा से सत्य की अंतीम जीत का समय नजदीक है !


आपको क्या लगता है ?

कमेंट बाँक्स में जरूर लिख दिजिए !


सत्य की जय हो !

हिंदु धर्म की जय हो !

सत्य सनातन धर्म की जयजयकार हो !


हरी ओम्


🕉🕉🕉👍🚩🙏

Comments