सब्र का फल मिठा होता है

 पत्रकार साथीयों,

गंगा का महत्त्व कौन नही जानता है ? गंगातीर्थ,गंगाजल हमारे जीवन का अभूतपूर्व हिस्सा है।गंगाजल से नहाने के लिए परम सौभाग्य चाहिए ही।मगर कम से कम गंगाजल का तीर्थ प्राशन करना भी परम सौभाग्य का लक्षण माना जाता है।

हमारे दो टिव्ही चैनल बिएनएन और सीएनएन भी गंगाजल जैसे पवित्र समझे जाते है।

वैश्विक क्रांती के लिए संपूर्ण समाज, देश तथा संपूर्ण विश्व हमारे चैनल का बहुत दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

मगर कोरोना जैसी महामारी और भी कुछ अन्य कारणों की वजह से हमारा, अपना,हम सभी का चैनल शुरू करने में थोडी दिक्कते जरूर आई है।मगर कार्य रूका नही है।

चैनल के डायरेक्टर श्री.अजयकुमार पांडेय जी तथा एडिटर इन चिफ श्री.विनोदकुमार महाजन चैनल लाँच करने के लिए हर दिन,हर पल,दिनरात एक करके,जी तोड मेहनत कर रहे है।मेहनत तो जरुर रंग लायेगी ही।और मेहनत का फल भी मिठा ही होगा।

हमारे पत्रकार साथीयों,

आप सभी भी एक आँस लगाकर बैठे है की हमारा न्यूज चैनल कब आरंभ होगा।

साथीयों, अच्छे कार्यों के लिए और उसकी सफलता के लिए बाधाएं,रूकावटें तो आती ही है।अनेक मुश्कीलों का सामना करने के बाद ही दिव्य मंजील भी मिलती है।

हमारे न्यूज चैनल आरंभ के लिए भी कुछ बाधाएं, रूकावटें भी जरूर आ गई।मगर हमने कार्य रूकने नही दिया।

धन,पैसा,प्रसिद्धी तो चाहिए ही।हर एक को चाहिए।जरूर चाहिए।मगर यह कोई अंतीम साध्य या अंतीम पडाव नही है।विस्तृत समाज जागृती अभियान तथा संपूर्ण वैश्विक क्रांति यह हमारा मुख्य उद्देश्य रहा है।और हमारे उद्दीष्टों की पुर्ती करने के लिए हम आप सभी से अनुरोध करते है की इस कार्य के लिए हम कटिबद्ध भी है और वचनबद्ध भी है।सभी पत्रकार साथीयों ने चैनल के लिए आजतक जो तन,मन,धन से कार्य किया है अथवा कार्य आगे बढाने के लिए तथा कार्य को गती देने के लिए जो आप सभी ने जो निरंतर प्रयास जारी रखा है,यह भी प्रशंसनीय है।

साथियों,

कुछ तकनीकी कार्यों की आपुर्ति के बाद हमारे दो चैनल तुरंत ही लाँच किए जायेंगे।

सब्र का फल मिठा होता है।और मिठे फल खाने के लिए आप सभी इच्छुक भी है और हकदार भी है।

बस्स्,कुछ ही समय का इंतजार बाकी है।

हरी ओम्


निवेदन : - विनोदकुमार महाजन

Comments

Popular posts from this blog

मोदिजी को पत्र ( ४० )

हिंदुराष्ट्र

साप आणी माणूस