खाओ पिओ

 *खाओ पिओ ऐश करो ?*     ✍️ २६३२


" उसने " इतनी जमीन ली ,

उतना पैसा कमाया , इतने का सोना लिया , इतने फ्लैट लिये , इतनी संपत्ति कमाई..

इसके आगे हमारी सोच , हमारे विचार , आगे नहीं बढ सकते है ना ?


अडोस पडोस में , रिश्तेनातों में किसी का बूरा हाल होता है ? कोई मुसीबत में फँसता है ? कोई परेशान रहता है तो ?

उसकी सहायता करना दूर की बात , उसपर जोरजोर के ठहाके लगाकर उसे ही हँसना , उसका हँसी मजाक बनाना ? उसे और परेशानी में डालना ?

लगभग यही सभ्यता और संस्कृति बन गई है ?


दूसरा ? जब दुखी होता है तब ? आनंद से पटाखे फोडना ? क्या ऐसी मानसिकता सही है ?


दूसरों के दुखों में , उसे सहायता करों न करों चलेगा ! मगर दूसरों के दुखों में , कम से कम उसे तडपाओ तो मत !?

याद रखिए , दुख हरेक मनुष्य प्राणी को भोगना ही पडता है !

किसी को कम , किसीको जादा !


और हमारे ? हिंदुस्तान में शायद अब एक नया , 

" फार्मुला " बना हुआ है... ऐसा लगता है... दूसरों के दुखों में तडपाने का !


विकृत मानसिकता !??


धर्म, संस्कृति, देश,ईश्वरी सिध्दांतों की जीत ,

इसके बारे में हम कब विचार करेंगे ? कब जागृत होंगे ?

आत्मोध्दार भी हुवा मगर

राष्ट्रोध्दार , विश्वोध्दार , समाजोध्दार , मानवीय उत्थान , इसपर हम कब चिंतन , मनन , अध्ययन करेंगे ?


सत्ता और संपत्ति यह अंतिम साध्य नहीं होता है ! यह जीवनोपयोगी साधन जरूर है ! मगर धन , संपत्ति के सिवाय , इसके सिवाय दूसरा विचार करना भी गलत लगता है ?

जैसे - हिंदुत्व का स्वीकार ?

और ? हिंदुत्व जागृति अभियान में सामुहिक तेज गति लाना !?


खाओ पिओ ऐश करो के लिए , मानवी देह नहीं है ,अथवा नाही इसका ईश्वरी प्रायोजन है !


ईश्वर प्राप्ति और नर का नारायण बनकर , ईश्वर का कार्य करना , यही मानवी देह का मुख्य उद्देश्य है !


इसीलिए , धर्म के लिए कुछ तो भी करो !

धर्म के लिए कुछ करना होगा !


जागो !


 *जय हिंदुराष्ट्र* 


 *विनोदकुमार महाजन*

Comments

Popular posts from this blog

ऊँ कालभैरवाय नम :

संपूर्ण लेखांक भाग २५

ईश्वर