ओन्ली मनी
*ओन्ली मनी ??*
✍️ २७६१
पैसा चाहिए पैसा !
ओन्ली मनी !
काला हो गोरा
सच्चा हो या झूठा
ब्लैक हो या व्हाईट
पाप का हो या पुण्य का
मटके का हो या गुटखे का
पैसा चाहिए !
ओन्ली मनी !
समाज की यही है धारणा
ओन्ली मनी
ना रिश्ता चाहिए ना नाता
ओन्ली मनी
ना बाप बडा ना भैय्या
सबसे बडा रूपय्या
बंगला गाडी चाहिए ?
मनी चाहिए !
नौकर चाकर चाहिए ?
मनी चाहिए !
अस्पताल जाना है ?
मनी चाहिए !
खाना खाना है ?
मनी चाहिए !
ओन्ली मनी , ओन्ली मनी...
मनी मनी की दुनिया !
मनी मनी की दुनियादारी !
मनी है तो ?
रिश्तेनातों में कीमत है !
मनी है तो ?
समाज में कीमत है !
मनी है तो ?
घर में कीमत है !
मनी नहीं तो ?
कुछ भी नहीं !
मनी के बिना ?
कीमत शून्य !
मनी से सबकुछ खरीदा जा सकता है !
मनी से सबकुछ मिलता भी है !
मगर ?
मनी से ईश्वर को नहीं खरीदा जा सकता !
मनी से ना सत्य को खरीदा जा सकता !
मनी से ना ही सच्चा प्यार ??
खरीदा जा सकता !
ना मनी से माँ का ममत्व खरीदा जा सकता है !
इसिलिए ?
मनी होकर भी ?
इंन्सान की कीमत अनेक बार...
शून्य हो जाती है !
*जय राधेश्याम*
*विनोदकुमार महाजन*
Comments
Post a Comment