हमारा देश सुरक्षीत है

 *क्या मोदिजी के हाथ में* *हमारा देश सुरक्षीत* *रहेगा....??*✍️ २८०१


 *विनोदकुमार महाजन* 


🔥🔥🔥🔥🔥


मैं लगभग पंद्रह सालों से भी जादा समय से मेरे अनेक लेखों में आज के भयावह जागतिक स्फोटक स्थिती का लगातार जीक्र करता आया हूं !

जो आज की भयंकर जागतिक विस्फोट की स्थिती दर्शाती थी !


मैं हमेशा मेरे अनेक लेखों में यह लिखता आया हूं की ,

आसुरीक , राक्षसी , हाहाकारी और उन्मादी शक्तियों के विनाश का और संपूर्ण संहार का समय नजदिक है !

और सृष्टी निर्माता ईश्वरी इच्छा के अनुसार ही...

" ब्रम्हांडिय शुध्दी प्रक्रिया " शुरू होगी...

आज यह मेरा कहना भी सच साबित होता जा रहा है !


इतना ही नहीं तो मैं आगे यह भी लिखता आया था की...

" गौमाताओं का आक्रंदन और उसके श्राप से संपूर्ण पृथ्वी पर हाहाकार मचेगा ! "

यह भी मेरा कहना आज सत्य साबित होता जा रहा है !


इतना ही नहीं सृष्टी संतुलन तथा पशुपक्षीयों की तथा निष्पाप जीवों की रक्षा के लिये अदृश्य ईश्वरीय शक्तियों द्वारा संपूर्ण राक्षसी वृत्तियों का और शक्तियों का संहार हो जायेगा !


और इसके बाद सत्य का तथा ईश्वर निर्मित सत्य सनातन धर्म का राज्य संपूर्ण धरती पर आ जायेगा...!


मेरे अनेक लेखों का मतितार्थ आज यथार्थ होता हुवा दिखाई दे रहा है !


संपूर्ण विश्व पर अराजकता का माहौल... मतलब धर्म युद्ध जैसा स्फोटक वातावरण बनता जा रहा है जो ईश्वरीय ध्रुवीकरण की ओर बढ रहा है !


आसुरीक शक्ती और ईश्वरीय शक्ती का यह अदृश्य ध्रुवीकरण होता जा रहा है !


"विश्व विजेता हिंदू धर्म!" यह मेरी संकल्पना भी लगभग पंद्रह सालों पूरानी है , जो मैंने मेरे अनेक लेखों में उद्धृत भी की हुई है !


मेरे अनेक लेखों में लिखा हुवा एक एक शब्द आज सत्य साबित होता जा रहा है !


आज की स्थिती में... मोदीजी के हाथ में आज की भयावह जागतिक युध्दजन्य स्थिती में ...

" क्या हमारा भारत देश सुरक्षित रहेगा ?" 

यह आज के लेख का मुख्य विषय है !

आईये आज इसका विश्लेषण करते है !


संपूर्ण विश्व में आज लगभग तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है !

विशेषतः अनेक मुस्लिम देशों में खुद मुस्लिम ही खतरे में आ रहे है और मुस्लिम ही मुस्लिम से लड रहे है !

मगर हमारे देश में आज भी स्थिरता दिखाई देती है ! 

होली , रंगपंचमी , क्रिकेट मॅच बडे धूमधाम से और आनंद से मनाई जा रही है !

संपूर्ण विश्व में मुस्लिम मुसिबतों से परेशान हो रहा है ! मगर हमारे देश में आज मुस्लिम केवल सुरक्षित ही नहीं है तो , उच्च कोटी की जीवनशैली भी जी रहा है ! हर जगहों पर विकास कर रहा है !


आज पाकिस्तान के मुस्लिम की क्या स्थिती है ? और भारत के मुस्लिम की क्या स्थिती है ? यह आप सभी देख भी रहे है ! 

अनेक मुस्लिम भी इसके कारण आनंदी भी दिखाई दे रहे है !


मगर दुर्देव से कुछ असंतुष्ट लोग और असंतुष्ट राजनेताओं के कारण 

" सभी का संपूर्ण विकास 

करनेवाले " 

मोदी सरकार के सामने अनेक मुसिबतें जानबूझकर खडी करने का लगातार प्रयास कर रहे है और ऐसा विनाशकारी प्रयास भी ऐसी शक्तियों द्वारा लगातार किया जा रहा है , जो देशहित के लिये घातक सिद्ध हो सकता है !


इसी वजह से देश में अनेक मुसिबते आती सुई दिखाई दे रही है !


इसी गंभीर विषय पर सभी समुदाय ने गहराई से चींतन मनन करके , अपनी सारी शक्ती देशहित के लिये , मोदिजी के पिछे खडी कर देनी चाहिए !


यह संपूर्ण भारत वासीयों का दाईत्व भी है !


जागतिक युद्ध का असर संपूर्ण विश्व को तो भुगतना ही पडेगा ! और हमारे देश को भी इससे अनेक जटील समस्याओं का सामना तो करना ही पडेगा !


मगर फिर भी विश्व स्तर पर जितनी हानी होगी उतनी भयंकर हानी अथवा तबाही शायद हमारे देश में नहीं देखने को मिलेगी !


कारण ??

मोदीजी का सक्षम नेतृत्व और अचूक निर्णयक्षमता !


इसके कारण महंगाई भी बढेगी , पेट्रोल डिझेल गॅस की दरें भी बढेगी !

मगर फिर भी इतना भयंकर हाहाकार या अफरातफरी, हानी हमारे देश में शायद नहीं दिखाई देगी , जो वैश्विक स्तर पर दिखाई देगी !


ठंडे दिमाग से मोदीजी हर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास हरबार करते रहेंगे , हरबार करेंगे और देश को और देशवासियों को सुरक्षीत रखने का यथासंभव प्रयास भी करेंगे !


इसी समय में...

"पाकव्याप्त काश्मीर भी..." आश्चर्यकारक पद्धतीसे और वायु गती से भारत से फिरसे जोड दिया जायेगा !

बाल्टीस्थान भी स्वतंत्र गणराज्य घोषीत होने की संभावना भी रहेगी !


ऐसे विपरीत समय में जरूरत है हम सभी को मिलजूलकर उन्हे मोदिजी को साथ देने की !


अणु विस्फोट का खतरा संपूर्ण विश्व पर मॅंडराता हुवा दिखाई दे रहा है ! मगर हमारे देश में इसकी संभावना नहीं दिखाई देती है !

फिर भी हम सभी को हर प्रकार की सावधानीयाॅं तो बरतनी ही पडेगी !


अगर इंटरनेट , बैंक सिस्टम कोलॅप्स हो जाती है अथवा अन्नधान्य की सुविधाओं में बाधाएं उत्पन्न होती है अथवा यातायात सुविधा भी ठप्प हो जाती है तो , उच्च शासकीय तौर पर इसके लिए उपाय योजना और इसका अमल करने की भी जरूरत आ पडेगी !


इसिलिए हर एक भारतीय सुजाण नागरिक को अपना दायित्व ऐसे मुसिबत की घडी में निभाने की भी सख्त जरूरत है !

क्योंकी सरकार का आत्मबल तब बढता है जब संपूर्ण जनता सरकार के पिछे खडी रहती है !

और आज की स्थिती में संपूर्ण देशवासियों से यही उम्मीदें भी है !


बाकी सब का तारणहार रामजी तो है ही !


जो ईश्वरीय शक्ती का साथ देगा वह निश्चित ही बचेगा और जो आसुरीक शक्तियों का साथ देगा उसका केवल नाश ही नहीं होगा बल्की संपूर्ण संहार भी होगा !


यही ईश्वरीय उच्च और श्रेष्ठ सिध्दांत भी है ! और विजय हमेशा ईश्वरीय सिध्दांतों की तथा सत्य की ही होती है !


और सनातन संस्कृती संपूर्णतः ईश्वरीय सिध्दांतों पर आधारित ही है !

जो अनादी अनंत तथा चिरंतन भी है !

जिसकी विजय पताका एक दिन संपूर्ण विश्व में जरूर लहरायेगी !


 *जय सिताराम* 

 *जय भारत* 

 *जय हिंद* 

 *वंदे मातरम्* 


🚩🚩🚩🚩🚩

Comments

Popular posts from this blog

ऊँ कालभैरवाय नम :

संपूर्ण लेखांक भाग २५

सोनारीचा काळभैरवनाथ