ईश्वर आयेगा
चारों ओर उन्मत्त , उन्मादी कली का साम्राज्य फैला हुवा है ! लगभग हर घर , हर दिमाग पर कली ने कब्जा करके , भयावह अधर्म का अंधेरा फैलाया है ! इसे हराकर धर्म राज्य की पुनर्स्थापना करना...इतना आसान काम नहीं है ! इसिलिए ईश्वर को भी आना होगा तो एक जबरदस्त शक्तिशाली रणनिती बनाकर और अनेक रंग रूप धारण करके ही आना पडेगा ! ईश्वर कभी डंका बजाकर नहीं कहता है की... मैं आया हूं...अथवा... मैंने धरती पर अवतार धारण कर लिया है ! ईश्वर कब आयेगा और अधर्म का नाश करके स्वर्ग को वापीस कब चला जायेगा...यह किसी को पता भी नहीं चलेगा... जय श्रीकृष्ण...🙏🙏🕉️🚩 विनोदकुमार महाजन
Comments
Post a Comment