*हमारे जैसा सौभाग्यशाली कोई नहीं होगा !!* ✍️ २४४१ *विनोदकुमार महाजन* 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 दोस्तों , सचमुच में हमारे जैसा सौभाग्यशाली कौन हो सकता है ? कैसे ? हमने मोदी - योगी का संपूर्णत: और क्रांतिकारी युग देखा ! हमने युगपरिवर्तन होते हुए भी देखा ! ईश्वरी सिध्दांतों की और सत्य की जीत होते हुए भी देखी ! और भयंकर कुटिल , देशविघातक और धर्मद्रोही षड्यंत्रकारियों की भयंकर हार भी देखी ! हमने रामजी को सदियों बाद , अयोध्या के भव्य मंदिर में , प्राणप्रतिष्ठित होते देखा ! उसी दिन में संपूर्ण देश में और संपूर्ण विश्व में जल्लोष का माहौल देखा ! पटाखों की अद्वितीय आतशबाजी भी देखी ! संपूर्ण देश भगवामय देखा ! भेदभाव भूलकर सभी हिंदुओं को एक होते देखा ! भयभीत हिंदू से लेकर ,भयमुक्त हिंदू होते देखा ! हमने ३७० जैसा भयंकर अत्याचारी कानून हटते देखा ! हमने कोरोना जैसी महामारी भी देखी और कोरोना जैसी महाभयंकर महामारी पर विजय भी प्राप्त की ! हमने लातूर किल्लारी का १९९३ का भयंकर विनाशकारी भूकंप भी देखा ! इसी आँखों से हमने नवयुग भी देखा ! अब देखना बाकी है... हिंदुराष्ट्र निर्माण अखंड भारत और विश्वगुरु भारत ...